Breaking News

खेत में पेड़ से लटका मिला 8 वर्षीय किशोर का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

Spread the love

🔹 परिजनों ने जताया शक, पुलिस हर पहलू पर कर रही जांच

संवाददाता: रिंकू भारद्वाज

बदायूं। जनपद के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में एक 8 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
मामला थाना सहसवान क्षेत्र के तिगरा गांव के खेतिहर इलाके का बताया जा रहा है, जहां सुबह के समय ग्रामीणों ने एक पेड़ पर किशोर का शव लटका देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए सभी पहलुओं—आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों—को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!