Breaking News

नारी शक्ति का गूंजा जयघोष, छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला

Spread the love

विचार गोष्ठी में गूंजे सशक्तिकरण के स्वर, कविता ने बांधा समां

संवाददाता: गोविंद देओल

बदायूं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “नारी शक्ति वंदन अभियान” के अंतर्गत गिंदों देवी महिला महाविद्यालय में बुधवार को जागरूकता और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। प्राचार्या सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन में छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया।
अभियान के तहत आयोजित विचार गोष्ठी में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नारी सम्मान, अधिकार एवं स्वावलंबन पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा एवं एनसीसी कैडेट मोनिका ने “नारी शक्ति वंदन” विषय पर भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की, जिसमें भारत की गौरवशाली महिलाओं के योगदान को प्रभावी ढंग से उकेरा गया। कविता ने उपस्थित सभी को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं मौजूद रहीं, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान का इज्जतनगर मंडल में हुआ समापन

Spread the loveवृक्षारोपण, साइक्लोथॉन और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश …

error: Content is protected !!