Breaking News

बालाजी भक्ति धाम में विशेष चोला चढ़ा, गूंजा हनुमान चालीसा पाठ

Spread the love

🔹 तहसील मोड़ स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। नगर के तहसील मोड़ स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम में मंगलवार सुबह श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला अर्पित किया।
श्रृंगार के उपरांत भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा को भोग लगाया। इसके बाद मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं ने बताया कि कलयुग में भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी जाग्रत देव के रूप में पूजे जाते हैं, जो अपने भक्तों की थोड़ी सी भक्ति से प्रसन्न होकर उनके कष्ट दूर करते हैं। उनकी उपासना से सुख, शांति और आरोग्य की प्राप्ति होती है।
इस अवसर पर सौरभ देवल, प्रांजल देवल सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
इधर नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर, श्री संकट मोचन दरबार और गुधनी खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर भी बाबा का भव्य श्रृंगार कर प्रसाद वितरण किया गया, जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजकीय महाविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ की प्रतियोगिताएं आयोजित

Spread the love** बदायूं, 25 अगस्त 2026 भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय …