Breaking News

रंगों में दिखी नारी शक्ति की उड़ान, हुनर से छात्राओं ने जीता दिल

Spread the love

गिंदों देवी महिला महाविद्यालय में रंगोली व आर्ट्स क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राओं ने दिया सशक्तिकरण का संदेश

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं । नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत गिंदों देवी महिला महाविद्यालय में रंगोली एवं आर्ट्स क्राफ्ट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्या प्रोफेसर सरला देवी के संरक्षण में संपन्न हुआ, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने रंगोली और कलाकृतियों के माध्यम से नारी सशक्तीकरण का प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया। रंगों और कला के जरिए समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और सफलता को जीवंत रूप में दर्शाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रोफेसर सरला देवी ने अपने संबोधन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
प्रतियोगिता का सफल संचालन शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. श्रद्धा श्री यादव और एनसीसी प्रभारी डॉ. सोनी मौर्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा।
अंत में प्रतिभागी छात्राओं के उत्साह और सृजनात्मकता की सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!