Breaking News

घर के सामने खड़ी ईको कार चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

कादरचौक क्षेत्र की घटना, ताला तोड़कर वाहन ले जाने की आशंका

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। कादरचौक क्षेत्र में घर के सामने खड़ी एक ईको कार के गायब होने का मामला सामने आया है। घटना देर रात की बताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई।
पीड़ित सुधीर गुप्ता ने बताया कि उनकी ईको कार घर के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात लोग ले गए। सुबह जानकारी होने पर उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने कादरचौक थाने में सूचना दी।
सूचना पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वाहन की तलाश के लिए प्रयास जारी हैं और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वाहन मालिक ने पुलिस से वाहन बरामदगी की उम्मीद जताई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …