शिवकुमार ने 91.50% के साथ किया टॉप, कई विद्यार्थियों ने टॉप-10 में बनाई जगह


बरेली। स्थानीय कुंवर बृजमोहन लाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नेकपुर का माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश का घोषित परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रबंधन और अभिभावकों में खुशी की लहर है।
घोषित परिणाम में शिवकुमार ने 91.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शगुन शर्मा (90.3%), विनायक (88.3%), अवंतिका (84.6%), सीतेश (84.3%), प्रद्युमन (84%) और दिशिता शर्मा (84%) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में स्थान बनाया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर बाल कल्याण समिति के मंत्री दिनेश मलिक, व्यवस्थापक राजीव सक्सेना, अध्यक्ष विकास गुप्ता तथा प्रधानाचार्य ओमकार गंगवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी छात्र-छात्राएं इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
Budaun Amarprabhat