Breaking News

नेग विवाद में बवाल: बारात में फायरिंग के आरोप में 6 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

कुवरगांव क्षेत्र में नेग को लेकर हुआ विवाद, तमंचा-कारतूस व हथियार बरामद; पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

बदायूं। थाना कुवरगांव क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर करौतिया में बारात के दौरान नेग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग व मारपीट के आरोप में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, बारात में नेग की रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा फायरिंग की गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
वादी फूल सिंह की तहरीर पर थाना कुवरगांव में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित, खुशी, जस्सी, राधा, विनीता और आयान शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 अवैध तमंचे 315 बोर, 5 जिंदा कारतूस, एक खोखा, 4 कैंची, 5 लकड़ी के डंडे और एक बोलेरो वाहन बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!