Breaking News

रियोनाई के एसकेबी इंटर कॉलेज में शत-प्रतिशत रिजल्ट, देवांश गुप्ता बने टॉपर

Spread the love

हाईस्कूल में 86% अंक पाकर देवांश अव्वल, शिवानी व अजय ने भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

उघैती। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में बिल्सी तहसील के ग्राम रियोनाई स्थित एसकेबी (श्री कालसेन बाबा) इंटर कॉलेज ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है।
हाईस्कूल परीक्षा में छात्र देवांश गुप्ता ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शिवानी ने 76 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा और अजय ने 73 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर चेयरमैन महेश चंद्र सक्सेना एवं डायरेक्टर शेखर सक्सेना ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर एमडी आशीष सक्सेना, प्रधानाचार्या शिल्पी सक्सेना, उप प्रधानाचार्य ओमकिशन शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटर जेपी सिंह, एचओडी दिनेश माथुर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विद्यालय परिवार ने छात्रों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …