
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- बदायूं अब विकास की नई पहचान
संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। भागीरथी कछला गंगा घाट गुरुवार को विकास और पर्यटन की नई इबारत का साक्षी बना, जब उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री Jaiveer Singh और केंद्रीय राज्य मंत्री B. L. Verma ने पर्यटन विभाग की 2647.12 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण और शिलान्यास किया।
भव्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी के बीच पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को बेहतर कानून व्यवस्था, मजबूत अवस्थापना और शानदार कनेक्टिविटी देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सड़क, रेल और हवाई सेवाओं के विस्तार से प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और अपराधी सलाखों के पीछे हैं। सरकार जो कहती है, उसे पूरा भी करती है। उन्होंने विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में आमजन की भागीदारी पर जोर दिया।
केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि पर्यटन विभाग देश की सांस्कृतिक और पौराणिक धरोहरों को संरक्षित और विकसित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कछला गंगा घाट पर पर्यटन विकास कार्यों से श्रद्धालुओं और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष Rajeev Kumar Gupta ने कहा कि बदायूं में बाईपास, फोरलेन, रिंग रोड और रेलवे स्टेशन के कायाकल्प जैसे विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण बदायूं अब पिछड़ेपन की पहचान से निकलकर विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
बिल्सी विधायक Harish Shakya ने कहा कि पर्यटन विभाग प्रदेश के पौराणिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का सराहनीय कार्य कर रहा है।
सदर विधायक Mahesh Chandra Gupta ने कहा कि भारत एक दिन विश्वगुरु बनेगा, जबकि दातागंज विधायक Rajeev Kumar Singh ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना से कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतर्गत गंगा देवी मैया मंदिर, दुर्गा देवी भवन मंदिर, परी माता मंदिर और माता मलाई देवी मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का कुल 410.93 लाख रुपये की लागत से लोकार्पण किया गया।
वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कछला गंगा घाट पार्ट-ए, सहस्रबाहू तीर्थ स्थल, तपोसिद्ध बाबा की मढ़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर, बाबा देवास दास मंदिर, श्रीरामचंद्र विराजमान मंदिर और बहादुर सिंह हनुमान बाबा आश्रम सहित कुल 2236.19 लाख रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता शरदेंदु पाठक, ब्लॉक प्रमुख, प्रशासनिक अधिकारी, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat