UP में 84 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के ADM और सिटी मजिस्ट्रेट बदले




लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 84 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। तबादला सूची में अपर जिलाधिकारी (ADM), नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर आयुक्त, विकास प्राधिकरणों के सचिव समेत कई अहम पदों पर तैनात अधिकारी शामिल हैं। शासन ने कई जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया है।
बदायूं के अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. वैभव शर्मा को गोरखपुर का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है। वहीं नगर मजिस्ट्रेट बदायूं रहे सुरेश कुमार पाल को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बदायूं की जिम्मेदारी दी गई है। अलीगढ़ में तैनात उप जिलाधिकारी सुमित सिंह को नगर मजिस्ट्रेट बदायूं बनाया गया है।
वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, गोरखपुर, मेरठ, कानपुर नगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद और लखनऊ समेत कई बड़े जिलों में भी प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने कई अधिकारियों को विकास प्राधिकरणों और नगर निगमों में नई जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रमुख तबादले
आलोक कुमार वर्मा को अपर जिलाधिकारी (नगर) वाराणसी से मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर बनाया गया।
प्रियंका सिंह को हरदोई से कमांडेंट नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ भेजा गया।
अजीत कुमार सिंह को प्रयागराज विकास प्राधिकरण से मुजफ्फरनगर में ADM (वि/रा) बनाया गया।
संजय कुमार को जालौन से सचिव आगरा विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया।
विनीत कुमार सिंह को गोरखपुर से सचिव प्रयागराज विकास प्राधिकरण बनाया गया।
पूजा मिश्रा को प्रयागराज से अतिरिक्त मिशन निदेशक, यूपी कौशल विकास मिशन की जिम्मेदारी मिली।
अविनाश त्रिपाठी को फतेहपुर से अपर जिलाधिकारी (नगर) बरेली बनाया गया।
अमित गुप्ता को अमेठी से सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया।
राजेश कुमार-6 को ADM (नगर) कानपुर नगर से ADM (नगर) वाराणसी भेजा गया।
अनुरुद्ध प्रताप सिंह को अयोध्या से ADM (नगर) मेरठ बनाया गया।
अंकुर श्रीवास्तव को ललितपुर से ADM (नगर) मुरादाबाद भेजा गया।
गौरव शुक्ला को सुल्तानपुर से सचिव झांसी विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी मिली।
प्रशांत तिवारी को आगरा से ADM (वि/रा) हाथरस बनाया गया।
सौरभ मटरू को गाजियाबाद से ADM (प्रशासन) अलीगढ़ भेजा गया।
डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय को नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद से उप निदेशक (प्रशासन) खेल निदेशालय बनाया गया।
प्रवेंद्र कुमार को नगर मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर से ADM (वि/रा) मऊ बनाया गया।
कल्पना जायसवाल को ADM (न्यायिक) बदायूं से ADM (वि/रा) फिरोजाबाद भेजा गया।
विनय पाण्डेय को नगर मजिस्ट्रेट मुरादाबाद से ADM (वि/रा) फतेहपुर बनाया गया।
महेश कुमार कैथल को पर्यटन निदेशालय में उप निदेशक नियुक्त किया गया।
आलोक कुमार गुप्ता को उप जिलाधिकारी कानपुर नगर से ADM (नगर) कानपुर नगर बनाया गया।
सतीश चन्द्र त्रिपाठी को लखनऊ से नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद भेजा गया।
युवराज सिंह को सहारनपुर से नगर मजिस्ट्रेट मुरादाबाद बनाया गया।
अमित शुक्ला को बांदा से नगर मजिस्ट्रेट आगरा की जिम्मेदारी मिली।
शासन के अनुसार तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और सभी अधिकारियों को शीघ्र नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Budaun Amarprabhat