Breaking News

यज्ञ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, 22 मई से लगेगा संस्कार शिविर

Spread the love

250 बच्चों को दिए जाएंगे संस्कार, 500 वृक्षारोपण के साथ होगा विशाल यज्ञ

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में आयोजित होने वाले यज्ञ महोत्सव 2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महोत्सव के निर्देशक एवं अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर रहे हैं।

इसी क्रम में उन्होंने चंदौसी के चिकित्सक डॉ. वीरेश कुमार, नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी पप्पू सेठ, वजीरगंज के विपिन कुमार वार्ष्णेय, आदर्श इलेक्ट्रॉनिक्स, पवन बुक डिपो, कुँवरगांव चेयरमैन अरविंद कुमार, इस्लामनगर के संजीव कुमार गुप्ता, बॉबी गुप्ता, श्रवण कुमार आर्य समेत अनेक लोगों को आमंत्रण दिया। इसके अलावा तेरी के डॉ. अमित गुप्ता, एसडीएम बिल्सी, क्षेत्राधिकारी बिल्सी, थाना अध्यक्ष, तहसील के अधिवक्ताओं तथा नगर के सुधीर सोमानी, रजनीकांत अग्रवाल, राहुल वार्ष्णेय, नरेंद्र गरल, अमित वार्ष्णेय, राजीव माहेश्वरी, शरद जैन और प्रशांत जैन सहित कई गणमान्य लोगों को भी निमंत्रण दिया गया। आयोजकों के अनुसार अब तक 100 से अधिक गांवों और शहरों के लोगों को आमंत्रित किया जा चुका है।

आचार्य संजीव रूप ने बताया कि 22 मई से 14 से 20 वर्ष आयु वर्ग के 250 बच्चों के लिए निःशुल्क संस्कार शिविर लगाया जाएगा। शिविर में बच्चों को वैदिक संस्कार, योग, नैतिक शिक्षा और भारतीय संस्कृति से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि 28 मई को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 500 पौधे लगाए जाएंगे। वहीं महोत्सव के दौरान ढाई कुंतल घी और करीब तीन कुंतल यज्ञ सामग्री से विशाल यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!