Breaking News

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में नन्हे बच्चों ने उठाया पूल पार्टी का आनंद

Spread the love

रंग-बिरंगे गुब्बारों और संगीत के बीच बच्चों ने की खूब मस्ती

बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पानी में खेलते हुए जमकर आनंद उठाया।

विद्यालय परिसर में बने पूल को रंग-बिरंगे गुब्बारों और खिलौनों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बच्चों के लिए छाया की व्यवस्था करते हुए रंगीन छतरियां भी लगाई गई थीं। पानी में उतरते ही बच्चे उत्साह से भर उठे और छप-छप करते हुए मस्ती करने लगे। फव्वारों के नीचे खेलते बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम के दौरान संगीत की धुनों पर बच्चों ने डांस भी किया।

अंत में विद्यालय की निदेशिका साधना वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों को जूस, कैंडी, फ्रूट्स और आइसक्रीम वितरित की, जिसका बच्चों ने खूब आनंद लिया।

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के समग्र विकास में सहायक होती हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और पढ़ाई के साथ मनोरंजन का संतुलन बना रहता है।

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि जल क्रीड़ा गतिविधियां बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में मददगार होती हैं तथा गर्मी के मौसम में बच्चों को आनंदमय अनुभव प्रदान करती हैं।

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित प्राइमरी विंग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …