Breaking News

उलेमाओं ने अमन-शांति के साथ त्योहार मनाने और गाइडलाइन पालन की अपील की

Spread the love

ईद-उल-अज़हा को लेकर कादरी मस्जिद में अहम बैठक

उलेमाओं ने अमन-शांति के साथ त्योहार मनाने और गाइडलाइन पालन की अपील की

संवाददाता : आई एम खान

बिसौली। नगर की कादरी मस्जिद में ईद-उल-अज़हा को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों को त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक की शुरुआत मदरसा प्रिंसिपल मो. इफ्तेखार अशरफी ने कुरआन पाक की तिलावत से की। इस दौरान कादरी मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अफलाक रज़ा उवैसी ने सरकार और प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के जानवरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।

रज़ा मस्जिद के इमाम हाफिज शरीफ जामी ने कहा कि सभी लोग स्थानीय प्रशासन के निर्देशों और कानून का पूरी तरह पालन करें। वहीं मो. इफ्तेखार अशरफी ने प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से पूरी तरह परहेज करने की अपील की।

बिलाल मस्जिद के पेश इमाम हाफिज शादाब रज़ा उवैसी ने कहा कि कुर्बानी इस्लाम की महत्वपूर्ण इबादत है और इसे शरीयत व कानून के दायरे में रहकर अंजाम दिया जाना चाहिए। वहीं मदीना मस्जिद के इमाम मो. रफीक खान ने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की बात कही।

नफीस मस्जिद के इमाम हाफिज मजहर खान ने दूसरे धर्मों की आस्था और भावनाओं का सम्मान करने की अपील की।

बैठक में फय्याज़ खान, रहीस सैफी, फहीम फारूकी, दानिश कुरैशी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!