Breaking News

बेहोशी की हालत में मिली महिला और उसके बेटे को सकुशल परिजनों से मिलाया

Spread the love

बिसौली पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। थाना बिसौली पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बेहोशी की हालत में मिली एक महिला और उसके मासूम बेटे को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस के इस प्रयास की परिवार और स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की।

जानकारी के अनुसार 24 मई की रात करीब आठ बजे इस्लामनगर चौराहे पर एक महिला अपने छोटे पुत्र के साथ बेहोशी की अवस्था में मिली। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी और अपना पूरा पता बताने में असमर्थ थी। पूछताछ में उसने अपना नाम सलमा और बेटे का नाम आयुष बताया।

थाना बिसौली पुलिस ने तत्काल महिला और बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी फोटो प्रसारित कर परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम के प्रयासों के बाद महिला की पहचान सलमा पत्नी फिरासत निवासी ग्राम उरला थाना आंवला जनपद बरेली के रूप में हुई।

इसके बाद पुलिस ने महिला के पति को सूचना देकर सलमा और उसके पुत्र आयुष को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। अपने परिजनों को सुरक्षित पाकर परिवार ने राहत की सांस ली और बिसौली पुलिस के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली

Spread the loveबिसौली। आदि शक्ति माता काली शिव मंदिर, बंजरिया में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के …

error: Content is protected !!