Breaking News

बिल्सी में निकाला शांति मार्च, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग

Spread the love

साध्वियों की मौत से जैन समाज में आक्रोश

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। रीवा में हुई सड़क दुर्घटना में जैन धर्म की साध्वी परम पूज्य श्रुतमति माताजी एवं उपशममति माताजी के आकस्मिक समाधिमरण से जैन समाज में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में बिल्सी के जैन समाज के लोगों ने रविवार को शांति मार्च निकालकर पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

जैन समाज के लोग तहसील परिसर स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय तक शांतिपूर्वक मार्च निकालते हुए पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति लागू करने और साध्वियों की दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

श्रद्धांजलि सभा के बाद जैन समाज की ओर से तहसीलदार बिल्सी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही संतों के सुरक्षित विहार के लिए ठोस सुरक्षा व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मृगांक कुमार जैन, अनिल जैन सोनी, प्रशांत कुमार जैन, बॉबी जैन, नीरज जैन, नीरेश जैन, भूपेंद्र जैन, अंशुल जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली

Spread the loveबिसौली। आदि शक्ति माता काली शिव मंदिर, बंजरिया में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के …

error: Content is protected !!