Breaking News

बैंकों की नीतियों के खिलाफ भाकियू का आंदोलन तेज, 18 जून के बाद बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

Spread the love

डीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों के उत्पीड़न का लगाया आरोप, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान

बदायूं, 6 जून। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जन आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को भाकियू जिला अध्यक्ष रामाशंकर शंखधार के नेतृत्व में जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा गया। संगठन ने उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के अधिकारियों पर किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया।

ज्ञापन में कहा गया कि बैंक द्वारा बकाया वसूली के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसानों और उनके परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने तथा नीलामी की कार्रवाई का भय दिखाए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। भाकियू ने स्पष्ट किया कि किसान अपने ऋण का भुगतान करने के पक्ष में हैं, लेकिन वसूली का तरीका उचित नहीं है।

संगठन ने मांग की कि अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों की तरह उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड भी किसानों को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ दे। साथ ही स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े स्थानांतरण मामलों पर भी कार्रवाई की मांग की गई है।

भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 18 जून तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो बैंक अधिकारियों के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके लिए गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा तथा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। संगठन ने कहा कि 18 जून के बाद बदायूं में बड़ी किसान पंचायत आयोजित कर आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी।

भाकियू नेताओं ने आरोप लगाया कि आम जनता विभिन्न सरकारी विभागों में भी समस्याओं का सामना कर रही है और छोटे-छोटे कार्यों के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। संगठन ने इन मुद्दों को भी आंदोलन के माध्यम से उठाने की बात कही।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष रामाशंकर शंखधार, मंडल सचिव विनोद बाबू सक्सेना, जिला महासचिव नरेंद्र सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष भूरेलाल शर्मा, तहसील अध्यक्ष सदर अर्जुन सिंह, तहसील अध्यक्ष सहसवान नत्थू सिंह, नगर अध्यक्ष हारून घोष, किसान नेता विनय कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फिट इंडिया के ज़ुनून के संग ऊर्जावान रेसर ज़ैनुल के नेतृत्व में दस किमी की साइकिल राइड

Spread the love विश्व साइकिल दिवस पर भव्य साइकिल राइड को एसपी सिटी श्री रणविजय …

error: Content is protected !!