Breaking News

पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

Spread the love

सुरक्षा, निगरानी और प्रवेश व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

बदायूं, 8 जून। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सोमवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध या अवांछित गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

अधिकारियों ने कहा कि भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में बतौर एक्सपर्ट संयुक्त आयुक्त, उद्योग ने दिए इन्नोवेटिव आइडियाज़ संग स्टार्टअप प्रपोजल्स के गुर

Spread the loveमुरादाबाद। एमएसएमई हैकथॉन आइडिया 6.0 के तहत संयुक्त आयुक्त, उद्योग, आगरा अनुज कुमार …

error: Content is protected !!