Breaking News

पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 79.93 फीसदी अभ्यर्थी रहे उपस्थित

Spread the love

15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा

बदायूं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा मंगलवार को जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई।

प्रथम पाली में कुल 5664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 4520 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1144 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति प्रतिशत 79.80 रहा।

वहीं द्वितीय पाली में भी 5664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 4535 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1129 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली का उपस्थिति प्रतिशत 80.07 दर्ज किया गया।

दोनों पालियों को मिलाकर कुल 11328 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 9055 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 2273 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा का कुल उपस्थिति प्रतिशत 79.93 रहा।

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की निगरानी में सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे तथा केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी गई।संवाददाता : गोविंद देवल
अमर प्रभात, बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी

Spread the loveबदायूँ: 06 जून। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को तहसील सहसवान में आयोजित …

error: Content is protected !!