Breaking News

28 जून तक करें मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन

Spread the love

बदायॅूं अमर प्रभात मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की मुख्यमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना योजनाओं के अन्तर्गत जनसामान्य को विभागीय पोर्टल ी http://fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करने हेतु 08 जून से 28 जून 2026 तक खोला जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इन योजनओं में लाभ प्राप्त करने हेतु योजनावार आवेदन पृथक-पृथक करने होंगे। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख तथा विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट पर देखा जा सकता है। योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्रावधान लागू होंगे। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कक्ष सं0-325 विकास भवन बदायूँ में सम्पर्क किया जा सकता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बेटी के जन्मदिन पर बहा मानवता का रक्त, CM योगी के जन्मदिवस पर लगा पांचवां रक्तदान शिविर

Spread the love 14वीं बार रक्तदान कर अधिवक्ता मोहित पांडेय ने पेश की मिसाल, युवाओं …

error: Content is protected !!