Breaking News

पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे, जिले में 3810 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

Spread the love

25 स्वास्थ्य इकाइयों पर लगे विशेष शिविर, 308 हाई रिस्क गर्भवतियों की पहचान, 680 को मिला निशुल्क अल्ट्रासाउंड

बदायूं। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के सफल संचालन के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को जनपद की 25 राजकीय स्वास्थ्य इकाइयों पर विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में कुल 3810 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान 308 महिलाओं में उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) की पहचान की गई, जबकि 680 गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों में भी गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बरेली मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में इस अभियान ने मातृ मृत्यु दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही शिविरों को सफल बनाने में योगदान देने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं की सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीएचईआईओ, डीपीएम, डीसीपीएम, डीएमसी, डीयूएचसी तथा अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।संवाददाता : गोविंद देवल
अमर प्रभात, बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसएसपी ने दिए आवश्यक निर्देश

Spread the loveनकलविहीन एवं निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने के लिए अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों के …

error: Content is protected !!