Breaking News

पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the love

निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क

बदायूं, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के दौरान जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में एन.एम.एस.एन. दास (पी.जी.) कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, परीक्षा की शुचिता तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं और परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू एग्रीकल्चर कॉलेज की डॉ. सुषमा सिंह का शोध पत्र प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय जर्नल स्प्रिंगर नेचर में प्रकाशित

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की पर्यावरण विज्ञान की फैकल्टी डॉ. सुषमा सिंह ने …

error: Content is protected !!