Breaking News

मोलश्री पुरस्कार 2026 के लिए प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, 14 जून को होगा आयोजन

Spread the love

बदायूं -,कला, शिल्प और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ए.आर.टी. 2026 (कला • शिल्प • अभिव्यक्ति) के अंतर्गत मोलश्री पुरस्कार 2026 का आयोजन 14 जून 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन फ्यूचर लीडर्स स्कूल में प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक होगा।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में नृत्य, गायन, भाषण, कविता पाठ, चित्रकला एवं पेंटिंग, मेहंदी कला, क्राफ्ट वर्क तथा अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रत्येक प्रस्तुति की अवधि 2 से 3 मिनट निर्धारित की गई है।

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं रखा गया है। आयोजकों का कहना है कि इस मंच के माध्यम से प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, प्रस्तुति कौशल और रचनात्मक क्षमता को नई पहचान मिलेगी।

इच्छुक प्रतिभागियों से 13 जून 2026 सायं 7 बजे तक पंजीकरण कराने की अपील की गई है। पंजीकरण के लिए 9927128104 पर संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम का आयोजन राजन लैला, उझानी के निर्देशन में किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के बच्चों, युवाओं और कला प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।

ध्येय वाक्य: “सुनो • सीखो • सृजन करो • शिखर तक पहुँचो”।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!