Breaking News

परिवार परामर्श केंद्र में दो परिवारों के बीच हुआ समझौता, 15 मामलों की हुई काउंसलिंग

Spread the love

बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में बुधवार को आयोजित बैठक में पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए काउंसलिंग की गई। केंद्र के सहयोग से आपसी मतभेद और कलह के कारण अलगाव की स्थिति में पहुंचे परिवारों को समझाने एवं विवादों के समाधान का प्रयास किया गया।

परामर्श केंद्र में कुल 25 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। इनमें से 15 मामलों में काउंसलिंग की गई, जबकि दो मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया। दो प्रकरण निरस्त किए गए तथा शेष मामलों में अगली सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की गई।

इस दौरान उपस्थित पक्षों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। जिन परिवारों के बीच समझौता हुआ, उन्हें सुखद एवं उज्ज्वल पारिवारिक जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

परामर्श केंद्र में काउंसलर गिरधारी सिंह राठौड़, एस.डी. शर्मा, भीमसेन सागर, सीमा यादव, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, शिव स्वरूप गुप्ता, मधु गौतम और नजमा बरकाती सहित पुलिस विभाग के कर्मचारी एवं महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद और समझदारी के माध्यम से सुलझाकर परिवारों को टूटने से बचाना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शेखूपुर में विकास की अनदेखी, वोट के साथ नहीं हुआ इंसाफ: आबिद रज़ा

Spread the love पूर्व मंत्री ने भमुईया, भदासिया और ईकरी समेत कई गांवों का किया …

error: Content is protected !!