Breaking News

38 वर्षों से मानवता की मिसाल बनीं स्काउट संस्था की सेवा, कुष्ठ रोगियों को बांटा दैनिक उपयोग का सामान, तैयार भोजन

Spread the love

बच्चे पढ़ें, आगे बढ़ें और राष्ट्र के लिए बनें उपयोगी

बदायूं : भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्वावधान में कुष्ठ रोगियों को दैनिक उपयोग की सामग्री तथा एक दिन का तैयार भोजन वितरित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने कुष्ठ रोगियों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराईं और उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली।
स्काउट संस्था के आडिटर सुभाष मैथिल ने कहा कि कुष्ठ रोगियों की सेवा कर उन्हें सम्मान और आत्मविश्वास प्रदान करना एक पुनीत कार्य है।
जिला संगठन कमिश्नर मुहम्मद असरार ने कहा कि स्काउट
संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य समाज में मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहे हैं। समाजसेवी ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना सबसे बड़ा सामाजिक धर्म है। सेवा के माध्यम से ही समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग और सद्भाव की भावना विकसित होती है।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ रही है। संकल्पवद्ध है, उनके परिवार के बच्चे पढ़ें, आगे बढ़ें, समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनें।
भारत स्काउट एवं गाइड संस्था पिछले 38 वर्षों से अधिक समय से कुष्ठ रोगियों की नियमित सेवा कर रही है। संस्था की ओर से प्रत्येक माह नहाने एवं कपड़े धोने का साबुन, चायपत्ती, पट्टियां तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही दाल-चावल, रोटी-सब्जी सहित एक दिन का तैयार भोजन भी वितरित किया गया। इस मौके पर प्रेमपाल सिंह, डीओसी मु.असरार, ओपी शर्मा, नेत्रपाल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यूपी के 36 पीसीएस अधिकारियों का होगा प्रमोशन

Spread the love*💥यूपी प्रशासन में बड़ा फेरबदल💥* यूपी के 36 पीसीएस अधिकारियों का होगा प्रमोशन, …

error: Content is protected !!