संवाददाता गोविन्द देवल
बिल्सी (बदायूं)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य द्वारा अपने गांव बांस बरौलिया में मास्टर हीरा लाल शाक्य स्मृति वाटिका में और बिल्सी में अपने आवास शाक्य भवन पर वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर ममता शाक्य ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित जीवन प्रदान करते हैं। वृक्ष हैं तो जीवन है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्रधानमंत्री के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में ममता शाक्य के साथ ओम प्रकाश शाक्य, गजेंद्र पाल सिंह तोमर ,पीडी सिंह, राकेश शाक्य, ओमी बाबा जी, हरिओम शाक्य ,नीरेश शाक्य,दीपक शाक्य, किशन पाल शाक्य ,नीरज शाक्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat