के अंतर्गत नगर पंचायत कुंवरगांव में सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पति अरविंद रावत,भाजपा मंडल अध्यक्ष नौंरगपाल, नगर पंचायत अध्यक्ष पति अरविंद रावत, गुड्डू गुप्ता, हनी मिश्रा, रामू रावत, अजय सक्सेना सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छ भारत के निर्माण में जनसहभागिता बढ़ाना रहा।
Budaun Amarprabhat