Breaking News

आनंद क्लीनिक के समीप फ़िल्टर्ड वाटर कूलर की स्थापना की गई है।

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स द्वारा आम जनमानस और राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए बिल्सी रोड स्थित आनंद क्लीनिक के समीप फ़िल्टर्ड वाटर कूलर की स्थापना की गई है। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुधा चौधरी द्वारा रिबन काटकर किया गया। उन्होंने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहाँ से गुजरने वाले सैकड़ों राहगीरों, रेहड़ी-पटरी वालों और आम जनता को शीतल जल सेवा से राहत मिलेगी। वाटर कूलर के प्रोजेक्ट में डॉ गुंजन वार्ष्णेय ने भरपूर व विशेष सहयोग दिया।
​जायंट्स ग्रुप के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था समाज के हर वर्ग की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इस वाटर कूलर के लग जाने से राहगीरों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। इस मौके पर जायंट्स ग्रुप के यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, फेडरेशन ऑफिसर रूपम गुप्ता, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, डॉ. गुंजन वार्ष्णेय, साहू सावेंद्र गुप्ता, निशांत गोयल, हर्ष रस्तोगी, दीपक वार्ष्णेय, विकास गुप्ता, मोहित वार्ष्णेय, विपुल वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय, मयंक अग्रवाल और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

परिवार परामर्श केंद्र बदायूं की सराहनीय पहल: आपसी कलह भुलाकर 3 परिवारों में कराया गया राजीनामा

Spread the loveबदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में शनिवार को आयोजित ‘परिवार परामर्श केंद्र’ की …