Breaking News

किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग

Spread the love

बिसौली। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश प्रेमी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल विद्युत व्यवस्था में सुधार को लेकर विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। मंगलवार को पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने कहा कि भाजपा सरकार का 18 घंटे बिजली देने का दावा निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में हवा-हवाई साबित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली कटौती के कारण निजी नलकूप भी बंद पड़े हैं। जिससे किसान समय पर सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे खेती प्रभावित हो रही है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्राम भगतपुर में करेंट से भैंसों की मौत का मामला व ग्राम अखतरा, एत्मादपुर रमपुरा, करनपुर आदि गांव में खराब विद्युत आपूर्ति में सुधार तथा आवश्यकतानुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमता बृद्धि पर जोर दिया। जिस पर अधिशासी अभियंता ने सुधार करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कल्याण सिंह यादव, पंकज यादव, गौरव प्रधान, सुबोध कुमार, राकेश यादव, कैलाश यादव, महिपाल, प्रकाश प्रजापति आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आंगनबाड़ी की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, सर्वेश शर्मा बनीं अध्यक्ष

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक ब्लॉक जगत सभागार में …