Breaking News

परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 बसों पर चालान व सीजर की कार्रवाई

Spread the love

बदायूं। जिलाधिकारी के निर्देश एवं शासन की मंशा के अनुरूप परिवहन विभाग द्वारा अनधिकृत रूप से संचालित यात्री वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आठ बसों के विरुद्ध चालान एवं सीजर (बंद) की कार्रवाई की गई।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव कुमार चौधरी ने गुरुवार और शुक्रवार को संयुक्त रूप से अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अनियमित रूप से संचालित आठ बसों को चालान कर सीज किया गया। विभाग के अनुसार इन वाहनों को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट द्वारा संयुक्त निरीक्षण के बाद ही मुक्त किया जाएगा।

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। विभाग ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे 32 लोगों, बिना सीट बेल्ट के 19 वाहन चालकों, रॉन्ग साइड वाहन चलाने वाले 9 चालकों तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले 10 चालकों के चालान किए।

परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। साथ ही तेज गति से वाहन न चलाएं तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …