Breaking News

आशीष शर्मा बने ब्राह्मण महासभा के जिला मंत्री

Spread the love

बिसौली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने ग्राम भटपुरा निवासी आशीष शर्मा को जिला मंत्री मनोनीत किया। मनोनयन के बाद महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई तथा नवनियुक्त जिला मंत्री का स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक ने कहा कि संगठन का उद्देश्य ब्राह्मण समाज को संगठित कर सामाजिक और लोकतांत्रिक स्तर पर प्रभावी भूमिका के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाज के लोगों को एकजुट होकर अपने हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चुनाव में ब्राह्मण समाज उसी राजनीतिक दल या प्रत्याशी के समर्थन पर विचार करेगा, जो समाज के हितों, सम्मान और विकास की बात करेगा।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री नाथूलाल मिश्रा, हरिओम पाराशरी, सुधाकर शर्मा, आकाश मिश्रा, लखन शर्मा, नगर पालिका सभासद दीपक पाठक, उपेंद्र शर्मा सहित क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र, सीएम योगी के फैसलों पर सभागार में गूंजी तालियां

Spread the loveदातागंज। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में दातागंज तहसील प्रांगण …