Breaking News

सीओ ने किया बिसौली कोतवाली का निरीक्षण, लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश

Spread the love

बिसौली। मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने बिसौली कोतवाली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क और कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही साफ-सफाई और अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी।

निरीक्षण के दौरान सीओ ने अपराध रजिस्टर, भूमि विवाद से संबंधित अभिलेखों, शिकायती प्रार्थना पत्रों और समन-वारंट के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र कुमार शर्मा को लंबित मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

सीओ ने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि थाने आने वाले फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनी जाएं और उनके निस्तारण में तत्परता बरती जाए। साथ ही आमजन के प्रति व्यवहार सहयोगपूर्ण रखने पर जोर दिया।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र कुमार शर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर चमन गिरी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चार दिवसीय ‘विजिनिंग ट्रेनिंग-3’ आवासीय प्रशिक्षण संपन्न, महिलाओं को बांटे प्रमाण पत्र व बैग

Spread the loveआसफपुर। स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण …