पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड-दो के तहत होंगे कार्य, ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
बदायूं। बदायूं विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-दो के अंतर्गत 10 ग्रामीण मार्गों पर विशेष मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
क्षेत्रीय विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने इन मार्गों की मरम्मत के लिए प्रयास किए थे। स्वीकृत कार्यों में बनगढ़ से अहरुईया मार्ग के लिए 30.14 लाख रुपये, पीबीएम मार्ग से ढकिया संपर्क मार्ग के लिए 26.72 लाख रुपये, बिछुरइया मार्ग से शेरगंज घटबेहटी मंदिर मार्ग के लिए 24.93 लाख रुपये और लाही फरीदपुर से सरकरपुर सुभानपुर मार्ग के लिए 21.68 लाख रुपये शामिल हैं। अन्य मार्गों पर भी मरम्मत कार्य प्रस्तावित हैं।
इन कार्यों से ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। मरम्मत पूरी होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर हो सकेगा।
Budaun Amarprabhat