Breaking News

कासगंज स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते पांच ट्रेनों के संचालन में बदलाव

Spread the love

28 और 29 अक्टूबर तथा 1 व 4 नवंबर को लागू रहेगा बदलाव, यात्रा से पहले समय की जानकारी लेने की सलाह

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के कासगंज रेलवे स्टेशन पर पैदल उपरिगामी पुल (एफओबी) के गर्डर लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 28 और 29 अक्टूबर तथा 1 और 4 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तीन घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते पांच रेलगाड़ियों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

रेलवे के अनुसार, कासगंज-मथुरा जंक्शन सवारी गाड़ी संख्या 55335 निर्धारित समय से 140 मिनट और कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस संख्या 15038 20 मिनट की देरी से चलेगी।

बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी संख्या 55328 कासगंज सिटी स्टेशन पर ही समाप्त होगी, जबकि बरेली टाउन-कासगंज सवारी गाड़ी संख्या 55338 मारहरा स्टेशन पर समाप्त की जाएगी। वहीं, कासगंज जंक्शन-बरेली सिटी सवारी गाड़ी संख्या 55327 कासगंज सिटी स्टेशन से रवाना होगी। इन तीनों ट्रेनों के निर्धारित मार्ग के कुछ हिस्सों में संचालन नहीं होगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन के समय और संचालन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अभियुक्त चोरी की स्प्लेंडर समेत गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद बदायूं की थाना सिविल लाइन पुलिस ने वाहन चोरी की घटना …