Breaking News

17 नवंबर से शुरू होगा मेला ककोड़ा, 23 को उद्घाटन और 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान

Spread the love

सीडीओ ने बैठक कर अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां, सुरक्षा से लेकर सफाई और यातायात व्यवस्था तक की समीक्षा

बदायूं। रोहिलखंड के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध मेला ककोड़ा 17 नवंबर से शुरू होगा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले की तैयारियों की समीक्षा की। मेले में 17 नवंबर को झंडी पूजन, 23 नवंबर को उद्घाटन और 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान होगा। मेला एक दिसंबर तक चलेगा।

सीडीओ ने निर्देश दिए कि मेले तक पहुंचने वाले मार्गों पर गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों को प्राथमिकता से ठीक कराया जाए। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, अस्थायी कोतवाली, घुड़सवार पुलिस, पीएसी, तैराकी पुलिस, मोटरबोट और वॉच टावर की व्यवस्था की जाएगी। अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम भी रखने को कहा गया।

सफाई व्यवस्था के तहत प्लास्टिक के डिस्पोजल गिलास, दोना-पत्तल और पॉलीथिन पर प्रतिबंध लागू कराने के निर्देश दिए गए। शुद्ध पेयजल के लिए 525 अस्थायी हैंडपंप और पानी के टैंकर लगाए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थायी शौचालय, मोबाइल टॉयलेट और नियमित सफाई की व्यवस्था होगी।

मेले में अस्थायी चिकित्सालय, एंबुलेंस, बाइक एंबुलेंस, पर्याप्त दवाएं और चिकित्साकर्मियों की तैनाती की जाएगी। प्रकाश व्यवस्था, रोडवेज व निजी बसों के संचालन, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और पशु चिकित्सा सेवाओं की भी व्यवस्था होगी। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, विकास प्रदर्शनी और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मानवेन्द्र सिंह, एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ओवरस्पीड वाहनों के 124 चालान, परिवहन विभाग ने चलाया अभियान

Spread the loveबदायूं। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने जनपद में …