बदायूं। जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण को लेकर पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। पुलिस विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 27 अक्टूबर को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की समीक्षा बैठक में बदायूं के थाना उसावां के थानाध्यक्ष की कार्यप्रणाली में लापरवाही सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
पुलिस विभाग के अनुसार, शासन और पुलिस महानिदेशक की ओर से जनशिकायतों का संवेदनशीलता और तत्परता से निस्तारण करने के निर्देश दिए जाते रहे हैं। इसी क्रम में हुई समीक्षा के दौरान उसावां थाने से संबंधित मामलों पर संज्ञान लिया गया।
विभाग ने जनशिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता देने और आमजन की समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Budaun Amarprabhat