तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की ओर से आइडिया बज़ थिंक टैंक इंटर-यूनिवर्सिटी केस स्टडी प्रतियोगिता में टीएमयू समेत गलगोटियास यूनिवर्सिटी- नोएडा, मुरादाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी- एमआईटी, विल्सोनिया डिग्री कॉलेज और आरबीएमआई, बरेली, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद आदि टीमों ने किया प्रतिभाग
ख़ास बातें
बीफार्मा प्रथम वर्ष की टीम द वेरिटास ने पाई सेकेंड पॉजिशन
सीसीएसआईटी बीसीए फर्स्ट सेम की टीम द सॉल्यूशनरीज थर्ड
वीएस इंस्टीट्यूट मेरठ की विक्ट्री वाइपर्स को सांत्वना पुरस्कार
नवाचारी समाधान के लिए छात्रों को तैयार करना मकसदः प्रो. पंकज
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की ओर से आइडिया बज़ थिंक टैंक इंटर-यूनिवर्सिटी केस स्टडी प्रतियोगिता में टीएमयू के कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल साइंसेज की टीम ब्लैक विंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्लैक विंग्स टीम में स्टुडेंट्स- समृद्धि शर्मा, प्रणव ठाकुर और आदित्य जिंदल शामिल रहे। प्रतियोगिता में बीफार्मा प्रथम वर्ष के स्टुडेंट्स- आंशेन, सम्यक जैन और दयानंद कुमार की टीम द वेरिटास ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी- सीसीएसआईटी की बीसीए प्रथम सेमेस्टर की टीम द सॉल्यूशनरीज ने तृतीय स्थान पर रही। इस टीम में स्टुडेंट्स- तरुबा, आरिफ, यशस्वी, अर्पिता राजपूत और अफसर शामिल रहे। दूसरी ओर दीवान वीएस इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मेरठ के स्टुडेंट्स- अकमल खान, पितराज को और निकिता की टीम विक्ट्री वाइपर्स को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। फिजियोथेरेपी विभाग की प्राचार्या प्रो. शिवानी एम. कौल और सहायक निदेशक-अकादमिक्स डॉ. नेहा आनंद ने बतौर विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया।
आइडिया बज़ थिंक टैंक प्रतियोगिता में टीएमयू समेत गलगोटियास यूनिवर्सिटी- नोएडा, मुरादाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी- एमआईटी, विल्सोनिया डिग्री कॉलेज और आरबीएमआई, बरेली, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद समेत विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों की 53 टीमों ने प्रतिभाग किया। 12 टीमों ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। अंतिम चरण में आरबीएमआई की ग्रीनोवा, दीवान वीएस इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की विक्ट्री वाइपर्स, विल्सोनिया कॉलेज की द करम और एमआईटी की विजन वर्टेक्स टीमों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। पुस्कार वितरण करने वालों में दीवान वीएस इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के श्री नोएल मेसी और आरबीएमआई, बरेली के कॉर्पोरेट सेल के मैनेजर श्री दीपक यादव भी शामिल रहे। सीटीएलडी के निदेशक प्रो. पंकज कुमार सिंह ने कहा, प्रतियोगिता का उद्देश्य स्टुडेंट्स को वास्तविक जीवन की व्यावसायिक एवम् व्यावहारिक समस्याओं से रूबरू कराते हुए समस्याओं का तार्किक विश्लेषण करने और नवाचारी समाधान प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करना रहा। प्रतियोगिता में संयोजिका सुश्री अन्वेषा सिसौदिया, सह-संयोजिका सुश्री निधि गुप्ता के संग-संग सीटीएलडी की पूरी टीम मौजूद रही।
Budaun Amarprabhat