उझानी (बदायूं)। उझानी कोतवाली पुलिस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मनीष पुत्र शिवचरन निवासी ग्राम फूलपुर, थाना उझानी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में उझानी कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 419/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) और 324(4) में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
Budaun Amarprabhat