Breaking News

चार माह के बकाया मानदेय और ईपीएफ भुगतान की मांग, रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन

Spread the love

दीपावली से पहले भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी, बीडीओ ने दिया आश्वासन

सहसवान। ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सोमवीर सिंह सोलंकी के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने चार माह के बकाया मानदेय और ईपीएफ की धनराशि यूएएन खातों में जमा कराने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सैनी को ज्ञापन सौंपा।

रोजगार सेवकों ने बताया कि जुलाई से अक्टूबर तक का मानदेय नहीं मिला है। वहीं लंबे समय से ईपीएफ की धनराशि भी खातों में जमा नहीं की गई है। उन्होंने दीपावली से पहले भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस पर बीडीओ ने नियमानुसार दीपावली से पहले मानदेय भुगतान कराने का आश्वासन दिया।

इस दौरान शियोराज सिंह, मुकेश कुमार, देवपाल सिंह, सुजीत कुमार, भवानी शंकर, जितेंद्र कुमार, कमल सिंह, सत्यवीर सिंह सहित अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीओ ने किया बिसौली कोतवाली का निरीक्षण, लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश

Spread the loveबिसौली। मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने बिसौली कोतवाली का निरीक्षण कर …