Breaking News

पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह के 6 शातिर दबोचे, ब्रेजा कार, 250 लीटर ट्रांसफार्मर तेल व तमंचा बरामद

Spread the love

बदायूँ। अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संगठित चोर गिरोह के 6 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों को चौड़ेरा-शिकारपुर मोड़ विसारतनगर मार्ग से दबोचा।
पकड़े गए अभियुक्तों में नन्दराम, धर्मपाल उर्फ गुड्डू दोनों निवासी भटोली, दातागंज, धर्मपाल निवासी चन्दोखा, सूरज निवासी झुगसा, सचिन निवासी सराय पिपरिया, मूसाझाग और अजयवीर सिंह निवासी भमौरा, बरेली शामिल हैं। इनमें से नन्दराम, सचिन और धर्मपाल पर लूट, जानलेवा हमले व आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने संगठित गिरोह बनाकर जिले में ताबड़तोड़ चोरी करने की बात कबूल की।
पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा मय कारतूस 315 बोर, एक ब्रेजा कार, 250 लीटर चोरी का ट्रांसफार्मर तेल (5 भरी व 6 खाली जरीकेन), 3 इनवर्टर बैटरी, एक इनवर्टर, एक स्टेबलाइजर, एक देशी शराब की पेटी, पीयूसी यंत्र और 4 मोबाइल बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष सनी चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में क्षत्रिय महासभा का शस्त्र पूजन एवं सम्मान समारोह कल

Spread the loveबिल्सी में क्षत्रिय महासभा का शस्त्र पूजन एवं सम्मान समारोह बिल्सी। विजयदशमी के …