दातागंज। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना दातागंज पुलिस ने गोदाम से चावल चुराने और बेचने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए 5 कट्टे चावल बरामद किए हैं।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक राममेहर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इतवार बाजार स्थित जाकिर की दुकान पर दबिश देकर दानवीर (निवासी बड़ा परा), धीरेंद्रपाल (निवासी सलेमपुर) और जावेद हुसैन उर्फ जाकिर (निवासी गौस नगर, दातागंज) को रंगे हाथों पकड़ा।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 305 व 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त जावेद हुसैन उर्फ जाकिर शातिर अपराधी है, जिस पर वर्ष 2017 में हत्या और साक्ष्य मिटाने (धारा 302/201 भादवि) का भी मुकदमा दर्ज है। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया।
Budaun Amarprabhat