Breaking News

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी, बच्चों की प्रगति पर हुआ मंथन

Spread the love

**पीजी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों की शैक्षिक रिपोर्ट साझा, बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों ने दिए सुझाव**

**बिल्सी।** नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पीजी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बैठक में बच्चों की शैक्षिक प्रगति, अनुशासन, व्यवहार और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सहभागिता पर विस्तार से चर्चा हुई।

शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट साझा करते हुए उनकी उपलब्धियों और सुधार के क्षेत्रों की जानकारी दी। साथ ही बच्चों की नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन, गृहकार्य और मोबाइल के सीमित उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों का आपसी सहयोग बेहद जरूरी है। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने अभिभावकों से बच्चों की दिनचर्या और पढ़ाई पर नियमित ध्यान देने की अपील की।

इस दौरान अभिभावकों ने भी अपने सुझाव साझा किए और विद्यालय की पहल की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

### PET परीक्षार्थियों के मददगार बने सद्भावना मंच के कार्यकर्ता

Spread the love100 अभ्यर्थियों के ठहरने और नाश्ते की निःशुल्क व्यवस्था की बदायूं। उत्तर प्रदेश …