Breaking News

बकायेदार वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन सीज

Spread the love

बकायेदार वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन सीज

बदायूं। शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग ने बकाया टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 29 से 31 अक्टूबर तक चले अभियान में एआरटीओ हरिओम और यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी के नेतृत्व में कुल 11 वाहनों को सीज किया गया। इनमें चार जेसीबी, तीन टैक्सी कार, तीन ऑटो और एक वैन शामिल हैं। दो जेसीबी और एक वैन को थाना बिनावर में बंद कराया गया, जबकि आठ वाहन एआरटीओ कार्यालय में सीज किए गए। विभाग के अनुसार इन वाहनों से करीब पांच लाख रुपये का बकाया टैक्स सरकारी खाते में जमा कराया जाएगा। अधिकारियों ने वाहन स्वामियों से समय पर टैक्स जमा करने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दीपावली पर बदायूं को 1.62 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 12 सड़कों और निर्माण कार्यों को मंजूरी

Spread the loveचेयरमैन फात्मा रजा ने दी हरी झंडी, शहर के प्रमुख मार्गों और वार्डों …