###
आसफपुर। अपराध नियंत्रण और बैंक की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा में चेकिंग अभियान चलाया। चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान ने बैंक परिसर, सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई और बैंक के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से अपने वाहनों को लॉक करके सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने की अपील की। इस दौरान बैंक प्रबंधक प्रभाष सागर द्विवेदी सहित बैंक कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat