बिसौली। मदन लाल इंटर कॉलेज में प्रदेश सरकार के रोजगार मिशन के तहत बृहस्पतिवार को भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक आशुतोष मौर्या द्वारा फीता काटकर किया गया। नगर के मदन लाल इंटर कालेज प्रांगण में आयोजित मेले में देश की कई नामचीन कंपनियों ने हिस्सा लिया और युवाओं का साक्षात्कार लिया। अंतिम रूप से चयनित युवाओं को विधायक आशुतोष मौर्या, ब्लाक प्रमुख ओम किशन सागर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता शर्मा द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे गए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकांत यादव, आईटीआई कौशल विकास के नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, आईटीआई प्रधानाचार्य नंदकिशोर मदनलाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गणेश गोयल समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग एवं भारी संख्या में नौकरी के इच्छुक युवा उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat