बिल्सी। थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम पिंडौल में रामलीला के दौरान भरत मिलाप की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम और भरत के मिलन का दृश्य देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। दोनों भाइयों के प्रेम, त्याग और समर्पण ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
लीला में भरत अयोध्या का राजपाट छोड़कर श्रीराम को वापस लाने चित्रकूट पहुंचते हैं। श्रीराम से मिलते ही भरत उनके चरणों में गिर पड़ते हैं। श्रीराम उन्हें गले लगा लेते हैं। भरत के आग्रह के बावजूद श्रीराम पिता के वचन का पालन करते हुए वनवास पूरा करने का संकल्प दोहराते हैं। अंत में भरत श्रीराम की चरण पादुकाएं लेकर अयोध्या लौट जाते हैं।
इस मौके पर मेला अध्यक्ष सत्यप्रकाश तिवारी, प्रदीप गुप्ता, राजेश गुप्ता, मुनेन्द्र शर्मा, जगदीश सक्सेना, अजय सक्सेना, मुनीश शर्मा, अनुराग भूषण गुप्ता, सोवरन सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र प्रजापति, चौधरी जसवंत सिंह, शैलेश शर्मा, अनिल तिवारी और शुभम तिवारी उर्फ तन्नू तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat