Breaking News

भाकियू चढूनी का धरना 20वें दिन भी जारी, समस्याओं के समाधान की मांग

Spread the love

बदायूं। मालवीय आवास गृह पर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का अनिश्चितकालीन धरना 20वें दिन भी दिन-रात जारी रहा। धरने पर बैठे किसान नेताओं ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाते हुए कहा कि मांगों का निस्तारण होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

भाकियू (चढूनी) के जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने अब्बासी कॉलोनी से नई सराय के बड़े गेट तक जाने वाले सार्वजनिक नाले और रास्ते पर दीवार व बीम बनाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे रास्ते के उपयोग और नाले की सफाई में परेशानी हो रही है। किसान नेताओं ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

इसके अलावा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुटला दौलत के मजरा जनुइया में जमीन के बैनामे से जुड़े मामले को भी उठाया गया। किसान नेताओं ने जमीन की पैमाइश कराकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान बरेली मंडलायुक्त कार्यालय पर भूख हड़ताल करने सहित आंदोलन को आगे बढ़ाने पर विचार करेंगे।

धरने में इरशाद खान, जुबैर, बीयीशु दास, यादवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, शरीफ अब्बासी, भगवान दास, नूरुद्दीन, दिलशाद और प्रेमवती सहित अन्य किसान मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वृंदा कोल्ड स्टोरेज परिसर में किसान बंधु संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया

Spread the loveबिसौली। वृंदा कोल्ड स्टोरेज परिसर में किसान बंधु संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया …