Breaking News

परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मिलेगा मीठा हलवा और उपमा

Spread the love

परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मिलेगा मीठा हलवा और उपमा

नवंबर से फरवरी 2027 तक चलेगी व्यवस्था, प्रत्येक शुक्रवार को होगा वितरण

बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय ने मध्याह्न भोजन योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अतिरिक्त पोषण के रूप में मीठा हलवा और उपमा वितरित करने के निर्देश दिए हैं। यह व्यवस्था नवंबर 2026 से फरवरी 2027 के तीसरे सप्ताह तक चलेगी।

निर्देशों के अनुसार, महीने के पहले और तीसरे सप्ताह में मीठा हलवा तथा दूसरे, चौथे और पांचवें सप्ताह में उपमा दिया जाएगा। इसका वितरण प्रत्येक शुक्रवार को मध्याह्न भोजन के समय होगा। शुक्रवार को विद्यालय बंद होने पर अगले कार्यदिवस में वितरण किया जाएगा।

विद्यालयों में रसोइयों द्वारा प्रत्येक बच्चे के लिए न्यूनतम 30 ग्राम सूजी और अन्य आवश्यक सामग्री से हलवा या उपमा तैयार किया जाएगा। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। योजना की निगरानी और निरीक्षण भी किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वोकल फॉर लोकल’ से ही साकार होगा आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का संकल्प: राजीव कुमार गुप्ता

Spread the loveविभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’ …