डायमंड हाउस ने हासिल किया पहला स्थान, बच्चों ने विभिन्न खेलों में दिखाया दमखम
चंदौसी। बहजोई रोड स्थित सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बहजोई चेयरमैन राजेश शंकर (राजू) तथा स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने ध्वजारोहण और मशाल जलाकर किया।
प्रतियोगिता में दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, भाला फेंक, रस्साकशी, खो-खो, वाटर रिले और मार्च पास्ट सहित विभिन्न खेल आयोजित किए गए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में डायमंड हाउस प्रथम, सिल्वर हाउस द्वितीय, गोल्डन हाउस तृतीय और प्लेटिनम हाउस चतुर्थ स्थान पर रहा।
प्रधानाचार्य कपिल दीप ने कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन, सामूहिक भावना और रचनात्मकता का विकास होता है। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य शुभम अग्रवाल, एडमिनिस्ट्रेटर शोभित राघव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat