Breaking News

समरसेबिल की केबिल व स्टार्टर चोर को किया गिरफ्तार, माल बरामद

Spread the love

बदायूँ। जनपद में अपराधियों और चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कादरचौक थाना पुलिस ने ट्यूबवेल से समरसेबिल की केबिल व स्टार्टर चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर को असरासी गांव निवासी वादाम सिंह के खेत पर लगे ट्यूबवेल से चोरों ने समरसेबिल की केबिल और स्टार्टर चोरी करने का प्रयास किया था। मौके से नसीबुल्ला उर्फ बब्लू (निवासी वार्ड संख्या 17, ककराला, थाना अलापुर) को पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी नजीर और फैजुल अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त नसीबुल्ला के कब्जे से 20 हाथ सफेद केबिल, 29 हाथ काली केबिल तथा 5 स्टार्टर (सम्राट डेल्टा, बेनटेक्स व डेन्टॉन कंपनी) बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में थाना अलापुर में मारपीट और आर्म्स एक्ट के कई संगीन मामले दर्ज हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दीपावली पर पटाखा बाजार के लिए तीन स्थानों का निरीक्षण

Spread the loveबिल्सी। दीपावली पर लगने वाले पटाखों के अस्थायी बाजार के लिए मंगलवार को …