Breaking News

जनगणना 2027 के प्रशिक्षण का दूसरा तीन दिवसीय सत्र संपन्न

Spread the love

बिसौली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत कार्मिकों का दूसरा तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हुआ। इसमें सुपरवाइजरों और प्रगणकों को जनगणना की प्रक्रिया, जिम्मेदारियों और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को जनगणना संबंधी जानकारी सही तरीके से दर्ज करने और कार्य को पारदर्शिता व जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनगणना कार्य को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई।

प्रशिक्षण देने वाले फील्ड ट्रेनरों में हरदीप सिंह, अमित पाराशरी, मनु मिश्रा, साहू सवेन्द्र कुमार और शोभित यादव शामिल रहे। प्रशिक्षण में अनुज शर्मा, कौशल सक्सेना, अमित बाबू, हरिश्चंद्र शर्मा, मुकेश चंद्र शर्मा, सचिन कुमार शर्मा और योगेश कुमार सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

Spread the loveउसावां। कस्बे में महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर …